महासमुन्द

जय लाल निर्मलकर का निधन
10-Mar-2023 7:05 PM
जय लाल निर्मलकर का निधन

पिथौरा, 10 मार्च। विकासखण्ड के ग्राम कौहकूड़ा निवासी सेवानिवृत शिक्षक जय लाल निर्मलकर (94 वर्ष) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे गत वर्ष तक स्वयं दुपहिया चलाकर पिथौरा पहुंचते थे एवं यहां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रति सप्ताह स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित करते थे। विगत वर्ष ही अत्यधिक उम्रदराज होने के कारण दुपहिया नहीं चला पा रहे थे। इसलिए अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती मरीजों को फल वितरण नहीं कर पा रहे थे।


अन्य पोस्ट