महासमुन्द

50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के सात एक हिरासत में
10-Mar-2023 2:36 PM
50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के सात एक हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 मार्च।
सरायपाली पुलिस ने भंवरपुर रोड पुष्प वाटिका के सामने एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 2 पॉलिथीन में भरा लगभग 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 10 हजार रुपए बरामद किया। यहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गेश कुमार निषाद भंवरपुर रोड पुष्प वाटिका के सामने भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम रवाना हुई और पुष्प वाटिका के सामने पहुंचकर दुर्गेश कुमार निषाद उम्र 19 साल साकिन वीरेंद्र नगर वार्ड नंबर 02  सरायपाली को हिरासत में लिया।
 


अन्य पोस्ट