महासमुन्द

शांति की अपील के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च
07-Mar-2023 2:39 PM
शांति की अपील के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च

होली त्यौहार के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मार्च।
होली त्यौहार के मद्देनजर महासमुंद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाई गई है। सिक्स पॉइंट की संख्या भी बढ़ाई गई है तथा यातायात टीम भी लगातार बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सक्रिय हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले के सभी अनुविभागों में स्थित थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने कल शाम फ्लैग मार्च किया।

महासमुंद में थाना कोतवाली तुमगांव व खल्लारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के नेतृत्व में एसडीओपी महासमुंद मंजूलता व पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन, प्रशिक्षु डीएसपी गरिमा दादर व सभी थाना प्रभारियों ने लगभग 100 से भी अधिक संख्या में पुलिस बल के साथ शहर की मुख्य सडक़ों, गलियों चौक चौराहों में पैदल फ्लैग मार्च किया।

इसी प्रकार अनुविभाग बागबाहरा में उप पुलिस अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना बागबाहरा कोमाखान तेंदूकोना व चौकी बुंदेली के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीम ने पैदल व वाहन के माध्यम से सघन फ्लैग मार्च निकाला। अनुविभाग पिथौरा में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रेम लाल साहू के नेतृत्व में थाना पिथौरा पटेवा व सांकरा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में कल दोपहर सघन पैदल व वाहन पेट्रोलिंग करते हुए फ्लैग मार्च निकाला।

अनुविभाग सरायपाली में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक केसरी के नेतृत्व में सरायपाली बसना भंवरपुर चौकी व सिघोड़ा के क्षेत्रों में लगातार पैदल व वाहन सघन फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके अलावा नशे का अवैध व्यापार करने वालों यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों शांति भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट