महासमुन्द

लेनदेन को ले युवक को गोदाम में बंधक बनाया, आरोपी जेल दाखिल
07-Mar-2023 2:39 PM
लेनदेन को ले युवक को गोदाम में बंधक बनाया, आरोपी जेल दाखिल

पहले से एक मामले में जमानत पर चल रहे दो भाई फरार

महासमुंद,7 मार्च। थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी ओडिशा निवासी किसान को 28 फरवरी के दिन पैसे की लेनदेन को लेकर उनके घर से डरा धमकाकर कार में बिठाकर वनांचल क्षेत्र के गांव खैरट के राधे चंद्राकर के निवास में रात भर गोदाम में बंधक बनाकर रखा गया था।

बताया जा रहा है कि जिस दिन किसान को बंधक बनाया गया, उस दिन बेलटुकरी में पूरे परिवार के लोग व्यस्त होने के कारण किसी को पता नहीं चला। देर रात को धारा चंद्राकर दिखाई नहीं दी तब उसकी खोज-खबर की गई।
परिजनों का कहना है कि बेलटुकरी ओडिशा निवासी किसान धारा चंद्राकर पिता सालिकराम चंद्राकर को 28 फरवरी के दिन पैसे की लेनदेन को लेकर उनके घर से डरा धमकाकर कार में बिठाकर वनांचल क्षेत्र के गांव खैरट के राधे चंद्राकर के निवास में रात भर गोदाम में बंधक बनाकर रखा गया।  बताया जा रहा है कि जिस दिन किसान को बंधक बनाया गया उस दिन बेलटुकरी के एक सभ्रांत परिवार में दशगात्र का कार्यक्रम चल रहा था। अत: पूरे परिवार के लोग व्यस्त होने के कारण किसी को पता नहीं चला।

देर रात को धारा चंद्राकर दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोज-खबर की और पुलिस को इसकी सूचना दी। दूसरे दिन 1 मार्च को सुबह-सुबह बेलटुकरी थाना पुलिस ने खैरट कला दबिश दी। पुलिस ने धारा चंद्राकर को छुड़ाते हुए राधे चंद्राकर को गिरफ्तार कर  2 मार्च को राधे चंद्राकर को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में भाजयुमो नेता नितिन जैन और उसका भाई निक्की जैन भी शामिल हैं और फरार बताए जा रहे हैं। मालूम हो कि कुछ साल पहले भी राधे चंद्राकर पर बोईरगांव निवासी हनीफ खान को भी कर्ज के नाम पर प्रताडि़त करने का आरोप है और इसी मामले में नितिन जैन एवं निक्की जैन दोनों भाई जमानत पर हैं।
 


अन्य पोस्ट