महासमुन्द
महासमुंद,6 मार्च। ग्राम पंचायत लाफिनखुर्द में रंगमंच का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामवासियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने रंगमंच निर्माण के लिए दो लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है। रविवार को ग्राम पंचायत लाफिनखुर्द के ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंच कर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नया तालाब में करीब 60 फीसदी ग्रामीण निस्तारी करते हैं। यहां शेड या रंगमंच नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा यहां रंगमंच की नितांत आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने रंगमंच निर्माण के लिए दो लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर उपसरपंच लोकेश साहू, गोपी राम साहू, तेजकुमार साहू समेत डागेश्वर साहू आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।