महासमुन्द
महासमुंद,5 मार्च। बागबाहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर की मांग पर लंबे समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को सम्मान नीधि की राशि दी गई है। इससे किसानों के चेहर खिल गए हैं। श्रीमती चंद्राकर ने विज्ञप्ति भजेकर इसकी जानकारी दी है कि बागबाहरा ब्लॉक के लगभग 30 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त की राशि मिलना बंद हो गया था। पूरे 19 हजार 50 किसानों के पंजीयन में राज्य द्वारा स्टॉप पेमेंट लगा रखा था। लगभग 4 हजार 50 किसानों का केवाईसी नहीं हुआ था। 3 हजार किसानों का लैंड एंट्री नहीं दिखाने के कारण राशि नहीं मिल रहा था। इस तरह लगभग 30 हजार किसानों को किस्त की राशि से वंचित होना पड़ गया था।
ऐसे किसानों के लिए जनपद कार्यालय में प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को शिविर आयोजित कर संपूर्ण प्रकार के त्रुटि एवं समस्या का लगातार निराकरण किया जा रहा है। इसी के परिणाम स्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 वें किस्त की राशि जमा करते ही इन किसानों के खाते में बचत किस्तों की राशि आना प्रारंभ हो गया है।