महासमुन्द
तैयारियों को लेकर संसदीय सचिव की मौजूदगी में रूपरेखा तैयार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 मार्च। छह मार्च से शहर के दादाबाड़ा में पांच दिवसीय श्री मारूति महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विधायक निवास में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मौजूदगी में विभिन्न समाज प्रमुखों की बैठक में विचार.विमर्श किया गया। बाद इसके कार्यक्रम की भव्यता को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
कल शनिवार को श्री मारूति महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस यज्ञ की तैयारियों के लिए विधायक निवास में विभिन्न समाज प्रमुखों की उपस्थिति में बैठक हुई। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की मौजूदगी में आहुत इस बैठक में सर्वसम्मति से दस मार्च को सुबह दस बजे श्री मारूति महायज्ञ के लिए भूमिपूजन किए जाने का निर्णय लिया गया। छह अप्रैल को शहर के मुख्य मार्ग में कलश यात्रा के साथ जलयात्रा निकाली जाएगी।
इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने विभिन्न समिति बनाकर जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से यज्ञाचार्य पं पंकज महाराज, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, सेवनलाल चंद्राकर, चमनलाल चंद्राकर, बाबूलाल साहू, खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, अजय विश्वास, मनोज मालू, विनय अग्रवाल, अमृत शर्मा, सुरेंद्र मानिकपुरी, गोविंद साहू, प्रमोद तिवारी, राजू यादव, अजय थवाईत सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।