महासमुन्द

खेत में दिखे दो हाथी, वनविभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट
05-Mar-2023 2:40 PM
खेत में दिखे दो हाथी, वनविभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

महासमुंद, 5 मार्च। आज सुबह करीब 7 बजे 2 नर हाथी सोनासिल्ली के किसान जीतराम यादव के खेत में दिखे। वन विभाग के अनुसार ये दोनों अभी डोंगरी खार(सोनासिल्ली) के आस पास विचरण कर रहे हैं।
ग्राम अमलीडीह, मुनगाशेर, लखनपुर, झलप में रहनेवाले ग्रामीणों को अलर्ट कर सतर्क रहने की अपील की गई है।
 


अन्य पोस्ट