महासमुन्द
महासमुंद, 5 मार्च। कलेक्टर महासमुंद निलेश कुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए खेलों का आयोजन खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 4 मार्च को तुमगांव महासमुंद में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव राकेश चंद्राकर एवम् एल्डरमैन हर्ष शर्मा, पार्षद गजेंद्र साहू, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, आयोजन प्रभारी डा. सुनील कुमार भोई, व्याख्याता दिलहरन प्रसाद बंजारे उपस्थित थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए जीवन में अच्छे कार्य कर अपनी पहचान बनाने, बड़े मुकाम पर मेहनत कर सफल होने, अच्छे प्रदर्शन करने एवम् अच्छे कार्य की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया एवम सभी महिला प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर गीतांजली साहू भोरिंग, द्वितीय मानसी साहू तुमगांव एवं तृतीय पेरोज साहू तुमगांव रही। खो खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भोरिंग, द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यामिक विद्यालय तुमगांव एवम् तृतीय स्थान बागबाहरा रहीं।
आयोजन में तुमगांव, कुकराडीह, अछोली, कुहरी, जोबा, कौंवाझर, बेलर, कस्तुरबोड़, बिहाझर, सिमगांव, अरण्य, बागबाहरा के प्रतिभागी शामिल रहें। महिला अतिथियों में अध्यक्ष निषाद समाज प्रमिला निषाद, जनपद सद्स्य डोमरौतीन साहू, उप सरपंच अरण्य रेवती ठाकुर, पंच सिमगांव ईश्वरी निषाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भागवती साहू उपास्थित थे।
आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी निर्णायक जगदीश धीवर, देवाशीष साहू, हीरू साहू, व्यायाम शिक्षक एकलव्य आवासीय विद्यालय, डा. सुनील कुमार भोई, व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग का सहयोग रहा। मंच संचालन एवम् आभार व्यक्त खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया।