महासमुन्द
मोटराईज्ड साइकिल में नगाड़ा बेच रहा शिव
05-Mar-2023 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 मार्च। कल शाम शहर के कांग्रेस चौक में नगाड़ा बेचता एक युवक दिखा। इनका नाम शिव कुमार है। भलेसर गांव में रहता है। 12वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा यह युवक पहले घरों में रंग रोंगन का काम बखूबी करता था। कुछ साल पहले सडक़ दुर्घटना में इसके कमर से लेकर पैर तक हिस्सा अचल हो गया। अब बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी पर है, लेकिन शिवकुमार भी सहयोग के लिए पीछे नहीं हैं। वह समाज कल्याण विभाग से मिले मोटराईज्ड साइकिल में महासमुंद आकर नगाड़ा बेच रहा है, ताकि परिवार के लोग भी होली ठीक-ठाक मना सकें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे