महासमुन्द

कांग्रेस नेता पर डॉक्टर को पीटने का आरोप
04-Mar-2023 7:25 PM
कांग्रेस नेता पर डॉक्टर को पीटने का आरोप

महासमुंद, 4 मार्च। सडक़ में रांग साईड पर चल रहे कांग्रेस नेता को एक डॉक्टर ने कह दिया कि भाई रांग साइड से क्यों चल रहे हो? बस फिर क्या था? उक्त नेता ने बीच सडक़ पर ही डाक्टर की पिटाई कर दी गई। प्रार्थी डॉ. प्रतीक पिता इंद्रकुमार चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने काम से बाहर गया हुआ था। गुरुवार देर रात वापस महासमुंद घर आ रहा था। बस से उतर कर स्कूटी से घर वापस जा रहा था कि बस स्टैण्ड के पास अपने जन्म दिवस का बैनर पोस्टर लगा रहे कांग्रेस नेता धीरज सरफराज विपरीत दिशा से चले आ रहे थे।

 धीरज को डॉ. प्रतीक ने कहा-भाई रांग साइड क्यों चल रहे हो। इस पर तुम मुझे दिशा बताओ कहते हुए धीरज ने गाली-गलौज करने के साथ मारपीट शुरू कर दी।  पर उतारू हो गया।


अन्य पोस्ट