महासमुन्द

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते युवक गिरफ्तार
04-Mar-2023 2:51 PM
सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 पिथौरा, 4 मार्च।
होली के मद्देनजर गुण्डा बदमाशों पर शिकंजा कसने एवं अवैध रूप से शराब बिक्री पर कार्रवाई हेतु सक्रिय पुलिस ने शनिवार को दलदली निवासी युवक कांतिलाल ओगरे को धारदार चाकुनुमा हथियार लहराते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कत्तलनुमा हथियार जब्त कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा  प्रेम साहू के मार्गदर्शन में संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में 3 मार्च की शाम 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी कांतिलाल ओगरे अपने हाथ में एक धारदार चाकू नुमा हथियार लेकर मातर चौक लाखागढ़ में लोगों को गाली गलौज कर रहा है एवं डरा धमका रहा है।

सूचना पर आरोपी कांतिलाल ओंगरे पिता कुमार ओंगरे (28) दलदली को हिरासत में लिया गया एवं आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू नुमा हथियार जब्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 43 / 23 धारा 25 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट