महासमुन्द

सांसद की मांग पर कोमाखान में पुरी-दुर्ग का स्टापेज मिला
04-Mar-2023 2:34 PM
सांसद की मांग पर कोमाखान में पुरी-दुर्ग का स्टापेज मिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मार्च।
संबलपुर रेल डिविजन से मिली जानकारी अनुसार सांसद चुन्नीलालू की मांग पर 8425, 18426 पुरी-दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस और 18530-18529 विशाखापट्टनम-दुर्ग-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस का प्रयोगात्मक आधार पर 10 मार्च 2023 से छह महीने की अवधि के लिए कोमाखान स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस तरह 18425 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस 07.58 बजे कोमाखान पहुंचेगी और 8 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 18426 दुर्ग.पुरी एक्सप्रेस 18.40 बजे कोमाखान पहुंचेगी और 18.42 बजे रवाना होगी। इसी तरह 18530 विशाखापट्टनम-दुर्ग एक्सप्रेस 1.18 बजे कोमाखान पहुंचेगी और 01.20 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 18529 दुर्ग. विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 22.24 बजे कोमाखान पहुंचेगी और 22.26 बजे रवाना होगी।  
 


अन्य पोस्ट