महासमुन्द

आवास, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि की मांगों को ले भाजपाइयों ने घेरा कलेक्टोरेट
04-Mar-2023 2:31 PM
 आवास, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि की मांगों को ले भाजपाइयों ने घेरा कलेक्टोरेट

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 
महासमुंद, 4 मार्च।
पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा, तुमगांव सिरपुर मण्डल अध्यक्ष पप्पू पटेल, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, संासद प्रतिनिधि पवन साहू, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में सरकार द्वारा अत्यधिक बिजली बिल, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि की मांगों को लेकर कल कलेक्टोरेट का घेराव किया गया। इस दौरान  जमकर नारेबाजी की गई। कलेक्टोरेट के प्रथम गेट में पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पश्चात् आंदोलनकारियों की पांच सदस्सीय टीम ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 

पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा कहते हैं कि कांग्रेस सरकार ने  बिजली बिल हाफ  की बात कही थी। सभी वादों की तरह इस बार भी किसानों के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाते हुए बिजली बिल हाफ  तो नहीं किया गया बल्कि बिल दुगुनी से तिगुनी कर दी गई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महासमुंद जिले के गिने चुने गांव में 6-8 घण्टे तक बिजली कटौती की जा रही है।  प्रशासन के उदासीनता के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना समेत अनेक योजना ठप्प हो चुके हंै। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारादी जा रही प्रधानमंत्री आवास प्रदेश सरकार के द्वारा रोके जाने से लोग कर्जदार हो चुके हंै। कई तो किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर हंै।

उक्त समस्याओं को सुनने के पश्चात कलेक्टर ने आवश्वसन दिया कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निरावरण की जावेगी। इस दौरान भाजपा शहर मण्डल कोषाध्यक्ष हनीष बग्गा, सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, अल्पसंख्यक शहर मोर्चा अध्यक्ष नईम खान, विक्की गुरूदत्ता, सुरेन्द्र महराज, जग्गू छुरा, माखन पटेल, ईश्वरी, पूनम, दुलारी, रूपा ध्रुव समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट