महासमुन्द

नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा के दौरान दो नाबालिगों को नशा करते नपाध्यक्ष ने रंगे हाथ पकड़ा, समझाइश दी
03-Mar-2023 9:55 PM
नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा के दौरान दो नाबालिगों को नशा करते नपाध्यक्ष ने रंगे हाथ पकड़ा, समझाइश दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 मार्च। नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा के दूसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने सुभाष नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 एवं वार्ड क्रमांक 22 का भ्रमण किया। इस दौरान नपाध्यक्ष ने दो नाबालिग बच्चों को सिलोसन का नशा करते हुए पकड़ा। दोनों को नपाध्यक्ष ने डांटते हुए खरीदी गई दुकान की जानकारी मांगी और समझाइश देकर छोड़ दिया। भ्रमण के दौरान नागरिकों ने सब से अधिक लोक निर्माण विभाग से रोड, नाली, रंगमंच का मरम्मत संधारण की मांग नपाध्यक्ष से की गई है। इसके अलावा विद्युत विभाग और जल विभाग के आवेदन व शिकायत मिले हैं। वही सब से कम खाद्य विभाग और सफाई के एक एक शिकायतें मिली है।

दूसरे चरण के दूसरे दिन नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, वार्ड पार्षद मुन्ना देवार, हेमलता संतोष यादव, पार्षद व पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल, शोभना यादव, लता कैलाश चंद्राकर, सीएमओ डी एल वर्मन, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी दिलीप चंद्राकर, लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता दिलीप कश्यप, खाद्य प्रभारी जितेंद्र महंती, जल प्रभारी अनुराग गुप्ता, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नौशाद बक्श, रानू वर्मा, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेमशीला बघेल, यशवंत ठाकुर तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

भ्रमण के दौरान नपाध्यक्ष ने वार्ड 21 में दो नाबालिग बच्चों को सिलोसन को कपड़े में लपेटकर सूंघते हुए रंगे हाथों पकड़ा। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने दोनों को जमकर फटकार लगाई। शिलोसन कहा लाने की जानकारी मांगी। बच्चों डर कर बताया किए रेल्वे क्रासिंग पर फर्सी गली में स्थित एक मकान लाने बताया। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग दोनों को टैक्स भुगतान के प्रचार में लगे वाहन उक्त स्थल पर भेजाए और संबंधित व्यक्ति को चेतावनी दी है कि दोवार छोटे बच्चों को नशा का सामग्री न दें। बाद दोनों नाबालिग को उनके घर सुरक्षित पहुंचाया गया।

इस भ्रमण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग को लोक निर्माण विभाग से जुड़ी 28 आवेदन मिली है। इसमें रोड मरम्मत, नाली का निर्माण, रंगमंच में रेलिंग लगाने, टाईल्स लगवाने और रंगरोगन कराने जैसे मांग नागरिकों ने की है। इसी तरह जल विभाग से जुड़ी छह आवेदन मिले हैं। जैसे नलों से पानी कम आना, पानी नहीं आने की शिकायत है। लोगों ने बोर में पंप लगाने, पाइपलाइन विस्तारीकरण की मांग नपाध्यक्ष से की है।


अन्य पोस्ट