महासमुन्द

छत्तीसगढ़ी भाषा की अभिव्यक्ति में संकोच नहीं करना चाहिए-अनुसुइया
03-Mar-2023 4:19 PM
छत्तीसगढ़ी भाषा की अभिव्यक्ति में संकोच नहीं करना चाहिए-अनुसुइया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3मार्च।
  नवा रायपुर इन्द्रावती भवन स्थित आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ी राजभाषा शिविर में प्रो डॉ. अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद व्यक्त कर रही थी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रचार-प्रसार और प्रशासनिक कार्यों में छत्तीसगढ़ी लेखन को प्रोत्साहित करने तथा शासकीय कार्यालयों में छत्तीसगढ़ी बोली को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

डॉ. अनुसुइया ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में कामकाज करने पर ही कोई ठोस परिणाम सामने आएगा।  प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जब छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रयोग किया जाएगा तो अन्य सभी उससे प्रेरित होकर इस भाषा का प्रयोग करेंगे और इस तरह हमारी भाषा को विस्तार मिलेगा। इतना ही नहीं प्रशासनिक कार्य में संलग्न अधिकारियो एवं कर्मचारियों को  विविध कार्यों से अपने पास आने वाले लोगों के साथ छत्तीसगढी में ही बातचीत करना चाहिए इससे अपनत्व और प्रेम का भाव बढ़ता है, आत्मीयता प्रकट होती है। वैसे भी छत्तीसगढ़ी हिंदी के जैसे ही व्यह्वत होती है, इसकी लिपि देवनागरी है इसलिए सरल और सुबोध भी है। निश्चित ही पूरे 27 जिलो में प्रशासनिक कार्यों में छत्तीसगढ़ी के व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, इसका परिणाम अवश्य सुखद होगा।

 डॉ अनिल भतपहरी सचिव राजभाषा आयोग ने आयोजन के उद्देश्य पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ सी.आर. प्रसन्ना, नोडल अधिकारी, इन्द्रावती भवन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फेडरेशन द्वारा इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम प्रशंसनीय है। आयोग द्वारा पूर्व में किये गये शिविर का लाभ निश्चित रूप से इन्द्रावती भवन में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को मिला है। 

मेरा यह प्रयास है, कि फेडरेशन के सहयोग से इन्द्रावती भवन में कार्यरत समस्त शासकीय सेवकों को छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रयोग लेखन व बोलचाल में करते हुए छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा दिया जा सके। कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि फेडरेशन द्वारा राजभाषा आयोग के सहयोग से समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रशिक्षण देकर ग्रामीण स्तर के आगुंतकों को उनकी समस्याओं का सुगमता से निराकरण किया जा सके । कार्याक्रम का शुभांरभ छत्तीसगढ़ी महतारी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ किया गया । छत्तीसगढ़ अपाक्स के प्रांताध्यक्ष सत्येन्द्र देवांगन, छत्तीसगढ़ संचालनालयीन विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के पदाधिकारी जय साहू, आशीष ठाकुर, आलोक वशिष्ठ, राजकुमार सोंधिया, कुलदीप बजाज, लोकेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी धन प्रशिक्षण लेने के लिए उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष  संतोष कुमार वर्मा ने किया।

 


अन्य पोस्ट