महासमुन्द

शादी का झांसा देकर रेप, युवक गिरफ्तार
03-Mar-2023 4:15 PM
शादी का झांसा देकर रेप, युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3 मार्च।
महासमुंद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। 

पुलिस के मुताबिक थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में 23 फरवरी को प्रार्थिया के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम दमोदरहा निवासी मनीष पटेल पीडि़ता से से शादी करूंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाते रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात की गोलियां खिलाते रहा। गोलियां खाने से पीडि़ता के पेट में दर्द हुआ तो उसे महासमुंद अस्पताल लाया ता रहा था कि बस स्टैंड में ही उसका गर्भपात हो गया। 

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 0-23 धारा 376-2 पंजीबद्ध किया है। घटनास्थल थाना सरायपाली क्षेत्र का होने पर नंबरी हेतु प्राप्त होने से थाना सरायपाली में 27 फरवरी को अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू हुई। आरोपी की पतासाजी की गई और थाना प्रभारी आशीष वासनिक की टीम ने ग्राम मांझरमाटी में आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया।

 


अन्य पोस्ट