महासमुन्द

7 से तीन समय खुलेगा नल
03-Mar-2023 4:12 PM
7 से तीन समय खुलेगा नल

महासमुंद,3 मार्च। गर्मी को देखते हुए नगरपालिका ने जानकारी दी है कि नागरिकों की सुविधा के लिए 7 मार्च से तीन समय पेयजल आपूर्ति की जाएगी। प्रात: साढ़े 6 बजे, दोपहर 2 बजे और संध्या 7 बजे नलों से लोगों को पानी मिलेगा। साथ ही तीन टाईम पानी सप्लाई के दौरान नलों की टोंटियों से टूल्लू पंप से पानी खींचना लोगों को मनाही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

नगर पालिका सीमा के 30 वार्डों में 7 मार्च से तीन समय पेयजल आपूर्ति होगी। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के निर्देश पर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वही नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सभी पानी टंकियों में सभी कर्मचारियों को मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। नपाध्यक्ष ने बताया कि नागरिकों को प्रात: साढ़े 6 बजे एवं दोपहर 2 बजे तथा संध्या 7 बजे पानी की सप्लाई होगी। 

उन्होंने बताया कि पानी की चोरी रोकने उन पर नकेल कसने के लिए 5 सदस्य एक टीम बनाया गया है। जो घरों घर नल कनेक्शन की जांच करेंगे। अगर किसी भी घर के नल कनेक्शन में टूल्लू पंप से पानी खींचता हुआ पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति का टूल्लू पंप जब्ती कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जिसके जिम्मेदार संबंधित व्यक्ति स्वयं होगा। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग सभी नागरिकों से अपील की है कि समय पर जलकर,संपत्ति कर जमा कर अधिभार से बचें।
 


अन्य पोस्ट