महासमुन्द

सीएम ने कराया राष्ट्रीय अध्यक्ष से अंकित का परिचय
01-Mar-2023 6:10 PM
सीएम ने कराया राष्ट्रीय अध्यक्ष से अंकित का परिचय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 1 मार्च। खल्लारी विधान सभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से सौजन्य मुलाकात की। अंकित का परिचय स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष से करवाया।

  ज्ञात हो कि अंकित विगत 20 दिनों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के  85 वें अधिवेशन के विभिन्न कार्यों में डटे हुए थे। अधिवेशन व महारैली के सफलतम आयोजन पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  को अंकित बागबाहरा ने ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद लिया।

बधाई देने पहुंचे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य अंकित बागबाहरा का परिचय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं एक कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से करवाया इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू व भाई राजकुमार भी उपस्थित थे। अंकित बागबाहरा ने इस स्नेह और आत्मीयता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट