महासमुन्द

पटेवा में दो दिवसीय फाग स्पर्धा:फाग परिवार मुडिय़ा मोहारा प्रथम
01-Mar-2023 4:31 PM
पटेवा में दो दिवसीय फाग स्पर्धा:फाग परिवार मुडिय़ा मोहारा प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मार्च।
ग्राम पटेवा में 25 एवं 26 फरवरी को जय मां शीतला समिति एवं ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फाग प्रतियोगिता हुई। इसमें झांकी वर्ग में प्रथम दास विलास जय अम्बे जस झांकी एवं फ ाग परिवार मुडिय़ा मोहारा, द्वितीय जय महालक्ष्मी जस एवं झांकी परिवार भैंसरा, तृतीय जय बजरंग जस बईहा परिवार एवं फाग व जस झांकी मंडली पुरैना, चतुर्थ लोक प्रिय शिव सागर शांति रामधुनी एवं जस झांकी परिवार अनया नवागांव, पंचम जय शिव शक्ति जस एवं झांकी परिवार मुढ़ीपार खैरागढ़ की टीम रही।

वहीं रचना पक्ष में प्रथम जय मां त्रिपुर सुन्दरी राधा कृष्ण फाग मंडली परेवाडीह, द्वितीय जय बाल नवरत्न परमानंद सेवा एवं फाग मंडली धर्मनगर, तृतीय नव जागृति जस एवं फाग परिवार देवसरा मोंहदी पाठ, चतुर्थ जय भवानी सेवा एवं फाग परिवार बम्हनी बालोद, पंचम स्थान झन भूलो मां बाप ला फाग मंडली अर्जुंदा की टीम रही। पुरस्कार प्रथम से लेकर पंचम तक क्रमश: 5001, 4001, 3001, 2001 एवं 1001 रुपए नगद प्रदान किया गया। इसी प्रकार रचना वर्ग में प्रथम से पंचम पुरस्कार क्रमश: 3001, 2001, 1501, 1001, पंचम 701 रुपए नगद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रोहित निर्मलकर एवं रामदिल वर्मा ने की।


अन्य पोस्ट