महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28फरवरी। जय बघरन पाठ मानस मंडली ग्राम नयापारा भलेसर द्वारा आयोजित राम चरित मानस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, युवा नेता जगन्नाथ छुरा, साकेत साहू शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. चोपड़ा ने कहा कि हिन्दू धर्म व समाज के लिए यह गौरव की बात है। भवसागर से पार कराने वाले भगवान श्री राम के नाम का मानस गान हमारा सौभाग्य मिलना अपने आप में बड़ी बात है।
डॉ. चोपड़ा ने कहा कि आज हमारे धर्म एवं संस्कृति पर भयंकर आघात हो रहा है। उसे नष्ट करने का षडय़त्र विदेशी ताकतों द्वारा रचा जा रहा है। बस्तर में आदिवासी संस्कृति पर लगातार हो रहे आघात के कारण वहां धर्मांतरण बढ़ा है। जिसके विरोध में अब आदिवासी समाज प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है तो सरकार उन्हें जेल में डालकर रासुका जैसे कानून का उपयोग कर रही है। इससे ईसाई मिशनरियों को बल मिल रहा है। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि आज रामायण एवं श्रीमद् भगवद गीता महापुरण जैसे महान ग्रंथों की महता है कि अपनी संस्कृति एवं धर्म बचा हुआ है। इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि पवन साहू ने कहा कि यह रामायण सम्मेलन में एकता एवं सौहाद्र्र,भाईचारे की अटूट व्याख्या है। श्रीरामचन्द्र अपनी माता-पिता की आज्ञा मान चौदह वर्ष तपस्वी की भांति वनवास में रहें। मगर किसी प्रकार से कोई द्वेष की भावना अपने मन में लेकर नहीं चले। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान श्रीराम जानकी के चरणों में श्रीफल अर्पण कर आर्शिवाद लिया।