महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 फरवरी। तीन साल बाद इस बार होली पर्व की शाम नगर फिर ठहाकों से गूंजेगा। झांय झिपिंग हास्य मनोरंजन के आयोजन को लेकर कल सोमवार को पालिकाध्यक्ष सभाकक्ष में नपाध्यक्ष राशि महिलांग की अध्यक्षता में आयोजन से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई।
बैठक में दाऊलाल चन्द्राकर, त्रिभुवन महिलांग, प्रलय थिटे, संजय शर्मा, सुरेंद्र मानिकपुरी, बन्धु राजेश्वर खरे, सरिता तिवारी, मधु शर्मा, अजय थवाईत, सभापति पवन पटेल, गोलू मदनकार, तारा चन्द्राकर, राजश्री ठाकुर, पार्षद शोभना अजय यादव, लता चन्द्राकर, प्रेमशीला बघेल, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, पार्षदगण, नपा स्टाफ नौशाद बख्श आदि उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया कि जिस दिन रंग खेला जाएगा उसी शाम आयोजन होगा।
आयोजन में कवि सम्मेलन, हास्य विनोद, कव्वाली सहित कुछ नयापन शामिल किया गया है। इस आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।