महासमुन्द

जुआ खेलते 6 पकड़ाए
28-Feb-2023 3:10 PM
जुआ खेलते 6 पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 फरवरी।
महासमुंद पुलिस ने ग्राम बड़ेपंधी सरायपाली में बबूल पेड़ के नीचे गुल नामक गोटी से जुआ खेलते हुए 6 लोगों को पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम जारी है। इस वक्त अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ हो रही है।

मुखबिर की सूचना पर ग्राम बड़ेपंधी में भरतदास के खेत में बबूल पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति रुपए पैसे का हार जीत का दांव लगाकर गुल नामक गोटी से जुआ खेलते मिले।
पुलिस ने घेराबंदी कर जुआडिय़ों को पकड़ा। इनमें सीताराम विभार, मोहम्मद शमीम, रामकुमार सुरैया, नरेश भोई, प्रशांत कंद, बलराम कंद  शामिल हैं। इनके कब्जे से नकदी कम 28 हजार 010 रुपए, 2 गुल गोटी, 2 गुल ढक्कन को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। सभी आरोपियों के विरुध्द धारा 4 क जुआ एक्ट का आरोप दाखिल है।
 


अन्य पोस्ट