महासमुन्द

गोंडवाना कप प्रो कबड्डी स्पर्धा
28-Feb-2023 2:44 PM
गोंडवाना कप प्रो कबड्डी स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 फरवरी।
प्रदेश स्तरीय गोंडवाना कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी बतौर अतिथि शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि जीवन में खेलों का स्थान अहम है। एक ओर जहां सरकारें खेल और खिलाडिय़ों को प्राथमिकता नहीं देती वहीं गांव-गांव में युवाओं द्वारा खेलों के महत्व को समझकर शानदार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जो कि सराहनीय है। कबड्डी जैसे खेलों को रोजगार से जोडऩे की पैरवी करते हुए कोमल हुपेण्डी ने गोंडवाना कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन समिति को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कोमाखान के राजा धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अरुण ध्रुव, नरेंद्र नाग, देवलाल नरेटी, आम आदमी पार्टी महासमुंद के लोकसभा सचिव संजय यादव, सरपंच सियाराम बरिहा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, सामाजिकजन व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट