महासमुन्द

होलाष्टक आज से
27-Feb-2023 3:59 PM
होलाष्टक आज से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 फरवरी।
हिंदू पुराणों में मान्यता अनुसार 27 फरवरी से होलाष्टक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में होलिका दहन की रात 7 मार्च तक कोई भी शुभ काम नहीं किए जाएंगे। आगामी 8 मार्च को फ ाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के साथ होलाष्टक का समापन हो जाएगा। नगर पंडित पंकज तिवारी के अनुसार कामदेव ने भगवान शिव की तपस्या भंग कर दी थी। इससे रुष्ट होकर शिवती ने कामदेव को फ ाल्गुन की अष्टमी तिथि के दिन ही भस्म कर दिया था। इसके बाद कामदेव की पत्नी रति ने शिव की आराधना की और कामदेव को पुनर्जीवित करने की प्रार्थना की। अतत: शिवजी ने रति की प्राथना स्वीकार कर ली। महादेव के इस निर्णय के बाद जन साधारण ने हर्षोल्लास मनाया और होलाष्टक का अंत होलिका दहन के दिन हो गया। यही वजह है कि ये 8 दिन शुभ कार्यों के लिए वर्जित माने गए हैं। 

 


अन्य पोस्ट