महासमुन्द
31 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 60 किलो लहान समेत 3 हिरासत में
26-Feb-2023 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 फरवरी। महासमुंद आबकारी विभाग के कार्रवाई करते हुए 31 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 60 किलो महुआ लहान जब्त कर 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
25 फरवरी को आबकारी वृत्त सरायपाली अंतर्गत ग्राम भीखापाली निवासी संजय कुमार सोनवानी उम्र.23 वर्ष के कब्जे से 16 लीटर हाथ भट्ठी शराब और 60 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।
इसी तरह ग्राम नूनपानी थाना सरायपाली के साहेब राम भारती के कब्जे से 8 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, नूनपानी के ही एक अन्य आरोपी साधू राम भारती के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त किया गया है। इस प्रकार कुल 31 लीटर शराब के साथ तीनों आरोपियों को आबकारी एक्ट की धारा 34-2, 59 के तहत के तहत अजमानती प्रकरण कायम कर जेल दाखिल किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे