महासमुन्द
महासमुंद, 25 फरवरी। अनुविभाग बागबाहरा अंतर्गत बागबाहरा नगरीय क्षेत्र में नवीन एवं सहकारी समितियों द्वारा निर्धारित मानक से अधिक संख्या में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का समर्पण किया गया है। नगरीय निकाय में शासन के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। इस संबंध में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। नगरीय निकाय बागबाहरा के अंतर्गत उचित मुल्य की दुकान वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच, ग्यारह, बारह एवं तेरह तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 581002001 के लिए छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत् विकासखण्ड बागबाहरा में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए इच्छुक हैं, ऐसे समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। वे समितियां निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेज सहित विहित प्रारूप एक में 2 मार्च तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा में कार्यालयीन अवधि में प्रस्तुत कर सकते हैं।