महासमुन्द

समन्वयक केंद्र आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री की वितरण जारी
25-Feb-2023 1:56 PM
समन्वयक केंद्र आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री की वितरण जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 फरवरी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं-12 वीं परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री व प्रश्नपत्र लेने के लिए दो सदस्यीय टीम 22 फरवरी को रायपुर रवाना हुई थी और कल 24 को परीक्षा सामग्री लेकर अधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही परीक्षा सामग्री का वितरण शुरू किया गया जो आज 25 फरवरी शनिवार को भी जारी है। प्रश्नपत्र जिला मुख्यालय में बने समन्वयक केंद्र शासकीय आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल समन्वयक केंद्र से वितरित किए जा रहे हैं। 

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो रही हैं। इस बार महासमुंद जिले के 114 केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोरोनाकाल के बाद पहली होने जा रहे ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। इस बार स्टूडेंट बेल्ट पहनकर तो परीक्षा सेंटर आ सकते हैं लेकिन स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सेंटर में उन्हें परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। 

जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी एवंं हिमांशु भारतीय ने बताया कि इस वर्ष 10वीं हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 13 हजार 365 और 12वीं हायर सेकंडरी स्कूल की परीक्षा में 12 हजार 776 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट को इस बार बेल्ट पहनने से मना नहीं किया गया है। परीक्षा सेंटर में मोबाइल, केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच जैसी सामग्री लाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। 

डीईओ ने बताया कि बोर्ड एग्जाम के लिए गोपनीय सामग्री व प्रश्नपत्र लेने के लिए दो सदस्यीय टीम 22 फरवरी को रायपुर रवाना हुई थी। कल 24 को और आज 25 को सामग्री वितरण किया जा रहा है। प्रश्नपत्र जिला मुख्यालय में बने समन्वयक केंद्र शासकीय आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल समन्वयक केंद्र से वितरित किए जा रहे हैं। 

जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी के मुताबिक केंद्राध्यक्षों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के लिए मुख्य परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष, प्राचार्य उपस्थित होंगे। इस तरह 24 व 25 फरवरी को दो दिन रूट तय कर केंद्रों में भेजा जा रहा है। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि जिस तरह की तैयारी हुई है,उससे जिले के भी विद्यार्थी टॉप टेन में जगह जरूर बनाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 10वीं हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 13 हजार 365 और 12वीं हायर सेकंडरी स्कूल की परीक्षा में 12 हजार 776 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। 

 


अन्य पोस्ट