महासमुन्द
रोजगार प्लेसमेंट कैम्प 28 को
24-Feb-2023 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 फरवरी। जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार 28 फरवरी को रोजगार कार्यालय परिसर महासमुंद में प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सिविल इंजीनियर के 15 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 30 पद और सिक्यूरिटी गार्ड के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। सिविल इंजीनियर के लिए बीई सिविल, कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए स्नातक और सिक्यूरिटी गार्ड के लिए 10वीं पास होना निर्धारित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे