महासमुन्द

28 को 250 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे, तैयारियां पूरी
24-Feb-2023 1:37 PM
28 को 250 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे, तैयारियां पूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 फरवरी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आगामी 28 फरवरी को महासमुंद में 250 वर-वधु परणिय सूत्र में बंधेंगे। मालूम हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गरीब परिवार के बेटियों के लिएजन्म से लेकर विवाह तक की योजना बनाई गई हैं। जिसमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना भी शामिल है। 

इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों के बेटियों का विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों एवं फिजूल खर्ची को रोकने तथा सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देना, सामाजिक स्थिति में सुधार लानेा, सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहित करना तथा विवाह में दहेज के लेनदेन और बाल विवाह की रोकथाम करना है।

इसके बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास समीर पाण्डे ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो चालू फरवरी महीने की आखिरी तारीख़ का दिन जिले के 250 गरीब परिवारों की बेटियों के लिए यादगार एवं शुभ रहेगा। इस दिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 250 वर-वधु एक ही मंडप के नीचे दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे और साथ-साथ सुखमय जीवन जीने की शपथ लेंगे।

इस योजना अन्तर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह के लिए अधिकतम 25 हजार रुपए व्यय किये जाने का प्रावधान है। इसमें से वर-वधु के श्रृंगार सामग्री, उपहार सामग्री, नकद राशि तथा सामूहिक आयोजन व्यय शामिल है। इस योजना अंतर्गत जिले के लगभग 250 जोड़े का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह कराया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन बागबाहरा रोड स्थित संजय कानन उद्यान में होगा। अधिकारियों ने इसकी तैयारी पूरी होने की बात कही है। 

विभागीय अधिकारियों से जानकारी मिली है कि इस सामूहिक विवाह हेतु वर-वधुओं का पंजीयन हो गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की बहुत अच्छी योजना है। गरीब परिवारों के लिए यह बहुत ही सहयोगी है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शादी संपन्न कराने में मदद मिलती है। साथ ही इस विवाह कार्यक्रम में शामिल छोटे-बड़े सभी लोगों का आशीर्वाद भी मिलता है। प्रदेश के ऐसे गरीब माता-पिता जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है, वे अपने बच्चों की शादी धूमधाम से कर सकें। ऐसे माता-पिता के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कारगर सिद्ध हो रही है।

मालूम हो कि इस योजना से महासमुंद जिले की बेटियों के हाथ पीले होने के साथ-साथ प्रदेश के हजारों बेटियों के हाथ भी पीले हुए हैं और वे सुखमय जीवन जी रही है। नवविवाहित जोड़ों को जीवनोपयोगी विभिन्न सामग्रियां जैसे कुक र, बर्तन, गद्दा, आलमीरा, वैवाहिक वस्त्र, मंगलसूत्र, बिछिया, पायल,श्रृंगार सामग्रियां आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए जाते हैं। पिछले वर्ष रामनवमी के दिन इस योजना के तहत जिले के 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे थे। यह कार्यक्रम भी संजय कानन उद्यान में ही आयोजित था।

 


अन्य पोस्ट