महासमुन्द

स्कार्पियों में महुआ शराब ले जाते 2 हिरासत में
23-Feb-2023 3:09 PM
स्कार्पियों में महुआ शराब ले जाते 2 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 फरवरी।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 250 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब परिवहन करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से अवैध महुआ शराब परिवहन करने में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गाया है।  

21 फरवरी को जिले की भंवरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बड़े साजापाली से ग्राम लंबर जाने वाले रोड की ओर से आ रहे सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन में अवैध शराब बिक्री करने हेतु दो व्यक्ति आ रहे हैं। सूचना मिलने पर चौकी भंवरपुर स्टाफ ने घेराबंदी कर ग्राम मधुबन पुल के पास उक्त वाहन को रोका। स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई जिसमें रखे दो सफेद रंग व तीन पीले रंग के प्लास्टिक बोरियों के अंदर झिल्ली में 250 लीटर महुआ शराब मिला।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता शिवचरण रत्नाकर (42) बिलाईगढ़ तथा चंद्रकुमार सारथी (42) सरायपाली बताया है। बरामद महुआ शराब 250 लीटर की कीमत पुलिस ने 50 हजार रुपए तथा महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन की कीमत 7 लाख रुपए बताई है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी भंवरपुर में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट