महासमुन्द
5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता
23-Feb-2023 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 फरवरी। ग्राम मुनगासेर-गुड़ेलाभांठा झलप में जय भीमसेन ढेलवा डोंगरी क्रिकेट प्रतियोगिता का 5 दिवसीय आयोजन 17 से 21 फरवरी तक किया गया।
कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव व नगर पालिका सभापति निखिलकांत साहू शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर सभी को खेल भावना से खेलने कहा।
इस दौरान क्रिकेट स्पर्धा के विजयी टीमों को उन्होंने पुुरस्कार व कप प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार तुमगांव क्षेत्र के ग्राम गुर्रूडीह में भी निखिलकांत कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल हुए।
उनके साथ जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव के अलावा ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे