महासमुन्द

पीएम आवास को लेकर सभा का आयोजन
23-Feb-2023 2:39 PM
पीएम आवास को लेकर सभा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 फरवरी।
ग्राम चौकबेड़ा, मानपुर में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास को लेकर सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा नेता मोती लाल साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झलप पटेवा मंडल अध्यक्ष धरम पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रेम यादव, हरिश चंद सोनी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर मोती साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 तक कच्चा मकान को पक्का करने हेतु लक्ष्य था। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने विगत चार वर्षों से इस योजना को बंद कर दिया है। ऐसे सरकार का जाने का वक्त आ गया है। जनता की समस्या को लेकर भाजपा एक बार फिर मुख्यमंत्री का घेराव करेगी। उक्त अवसर पर धरम पटेल, प्रेम यादव, हरीश चंद्र सोनी ने भी जनता को संबोधित किया।


अन्य पोस्ट