महासमुन्द

तहसील साहू संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बने धरम
23-Feb-2023 2:38 PM
तहसील साहू संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बने धरम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 फरवरी।
तहसील साहू संघ महासमुंद एवं सिरपुर परिक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में सिरपुर परिक्षेत्र में उपस्थित तिलक राम, नारायण,  मनीराम, धर्म, रमेश, भवानी, श्री राम, ऋषि, दीनदयाल, दिलीप, जनक, सरवन, कौशल, यशवंत, कृष्ण कुमार, लीलाधर, कार्तिक, दीनदयाल, देवेंद्र, फिरतू की उपस्थिति में सर्वसम्मति से केशव राम साहू को अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है। 

शेष अवधि के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष धरम साहू को बनाया गया है। धरम साहू के ऊपर पांच संरक्षक नियुक्त किए गए हैं जो सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का पुन:गठन कर परिक्षेत्र को सुचारू रूप से संचालन करेंगे। बैठक में तहसील अध्यक्ष तुलस, उपाध्यक रूखमणी, पूर्व संरक्षक जिला साहू संघ गौकरण, संरक्षक शेर परिक्षेत्र टीकम, अध्यक्ष बिरकोनी परिक्षेत्र नंदकुमार, पूर्व अध्यक्ष चिरको, पटेवा परिक्षेत्र मनीराम, दूजराम, आनंद, गिरधर, राधेश्याम, विक्रम, विष्णु, पवन, गणपत, सुखलाल, लोचन, विजय साहू आदि सामाजिक जन उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट