महासमुन्द

जल जीवन मिशन की बैठक में सिंगल विलेज-रेट्रोफिटिंग योजना की बात हुई
22-Feb-2023 3:13 PM
जल जीवन मिशन की बैठक में सिंगल विलेज-रेट्रोफिटिंग योजना की बात हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 फरवरी।
जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक कल कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आहुत हुई, जिसमें उन्होंने सिंगल विलेज योजना एवं रेट्रोफिटिंग योजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली। 

बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 12 रेट्रोफिटिंग एवं 7 सिंगल विलेज नल जल योजनाओं के कार्यां में वृद्धि होने के कारण पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रस्ताव पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। इसके अलावा 8 सिंगल विलेज योजनाओं के लिए ऑनलाईन निविदा आमंत्रण हेतु चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, एसडीएम उमेश साहू, जिला जल मिशन के प्रभारी कार्यपालन अभियंता अनिल लोन्हारे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट