महासमुन्द

कला-संस्कृति को जीवंत बनाने रामचरित मानसगान- अशवन्त
22-Feb-2023 3:07 PM
कला-संस्कृति को जीवंत बनाने रामचरित मानसगान- अशवन्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 फरवरी।
सिरपुर क्षेत्र के ग्राम बंदोरा, नानबारू, सुकुलबाय में अखंड रामचरित मानसगान समारोह आयोजन हुआ जिसमें अशवन्त तुषार साहू शामिल हुए। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री रामचंद्र के आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाने, रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय कला-संस्कृति को जीवंत बनाये रखने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि गांव के मानस प्रेमी लोग अपने रुचि के अनुसार वादन, गायन के माध्यम से राम भक्ति में लीन रहते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से गांव स्तर के रामायण मंडलियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिससे स्थानीय कला को राज्य स्तर पर पहचान मिलेगा। तुषार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अच्छी प्रस्तुति देने एवं राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की बात कही।

इस अवसर पर युवा गितेश, बृजमोहन पटेल, युवराज निषाद,चंद्ररसिंह बरिहा, उपाध्यक्ष सुंदर ध्रुव, धनीराम ध्रुव, कोषाध्यक्ष जगदीश पटेल, शंकर पटेल, सह सचिव अमर सिंह ध्रुव, वेद प्रकाश साहू, गुलशन खडिय़ा, कमलेश खैरवार, क्रिसलाल ध्रुव, मोहित पटेल, मुकेश खेरवार, नंद कुमार ध्रुव, रामायण खेरवार, रूपलाल, मांगी बरिहा,थानू् पटेल, जागेश्वर पटेल, जनक खेरवार, नरोत्तम बरिहा, भुवनेश्वर बरिहा, ईश्वर साहू,मन्नू बरिहा अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट