महासमुन्द

पीएम आवास को लेकर कल भाजपा का प्रदर्शन
19-Feb-2023 3:58 PM
पीएम आवास को लेकर कल भाजपा का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 फरवरी।
कल 20फरवरी को महासमुंद में भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के प्रतिनिधित्व में आयोजित है। यह प्रदर्शन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के नाम पर है जिसमें ढाई हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

आज दोपहर 12बजे एक कांफ्रेंस में  विमल चोपड़ा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली, पार्षद एवं जिला संयोजक देवी चंद राठी, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तरा प्रहरे, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, संस्कार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पप्पू ठाकुर ने बताया है कि कल 20फरवरी को दोपहर 2बजे लोहिया चौक में सभा होगी।

सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं तमाम पदाधिकारियों समेत ढाई हजार लोग शामिल होंगे। सभा पश्चात उपस्थित सभी लोग विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर के निवास की ओर रवाना होंगे। वहां पहुंच कर आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास की मांग करेंगे।

इनका कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य के गरीब आवासहीनों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के खजाने में राशि दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों को आवास देना बंद कर दिया है। केंद्र से मिलने वाले प्रति सदस्य पांच किलो चावल भी राज्य सरकार खा रही है। जल जीवन मिशन के कामों में धड़ल्ले से भ्रष्टाचार हो रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर विधायक के निवास में जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

डां. चोपड़ा ने बताया है कि राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग तारीखें आंदोलन के लिए सुनिश्चित की गई हैं। महासमुंद विधानसभा में यह आयोजन कल 20फरवरी को है।
 


अन्य पोस्ट