महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 फरवरी। भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टैक महासमुन्द अध्याय द्वारा शालेय विद्यार्थियों के लिये खाना खजाना, मेरी खाद्य विरासत विषय पर राष्ट्रीय स्तर की पोस्टर बनाओ व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 17 फरवरी को भलेसर मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में किया गया। जिसमें नगर के 9 विद्यालयों के 70 विद्यार्थियों ने अपनी रंग.बिरंगी चित्रकला को केनवास पर उतारा और उससे संबंधित निबंध लिखकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि पोषण अतर्राष्ट्रीय एवं एनिमिया मुक्त भारत की संभागीय संयोजिका अलका द्विवेदी थीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि पौष्टिकता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु तिरंगा भोजन जरूरी है। जैसे पत्तीदार साग-भाजी, दूध-दही व फूल दैनिक भोजन में शामिल करें। पोषण से भरपूर हमारी खाद्य विरासत प्रचार.प्रसार के अभाव में हमारे दैनिक जीवन से दूर होती जा रही हैं।
ज्वार, बाजरा, जौं, कोदो, कुटकी, रागी कैल्शिय, आयरन व पौष्टिक तत्वों से भरपूर हैं। ये पुरानी जीवन शैली में प्रमुख खाद्य के रूप में उपयोग होते रहे हैं। इसलिए पहले के लोग कैंसर जैसे गंभीर रोगों से मुक्त रहते थे। लेकिन कालान्तर में ये आज हमारी दैनिक खाद्यचर्या से ये दूर हो गये इसलिये पौष्टिक भोजन हमारी थाली से गायब हो गये। इसके कारण केन्सर जैसे गंभीर रोगों से हम पीडि़त हो रहे हैं।
हमारी खाद्य विरासत में स्वाद भी हैएपोषण भी है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है लेकिन नूडल्स, मेगी, एप्पी, चिप्स और चाऊमीन जैसे खाद्य पदार्थ जो आज मैरिज बर्थडे जैसी पार्टी में फैशन बन गये हैं। ये स्वाद में भले अच्छे लगे परन्तु स्वास्थ्य की दृष्टि से पौष्टिकता अपेक्षाकृत ना के बराबर है।
इस अवसर पर आजीवन सदस्य सेवानिवृत प्राचार्य मानक लाल चन्द्राकर, मानक नामदेव, उत्तम दुबे, प्रभारी शिक्षक-शिक्षिका वृन्दावन विद्यालय से दामिनी वैष्णव, सरस्वती विद्यामंदिर के आचार्य रेखराज चन्द्राकर, देवसंस्कृति विद्यालय के लोकेश चन्द्राकर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल से भारती सोनी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से आकांक्षा भोई, ब्रृजराज पाठशाला से नरेश साहू, चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल से नेहा भारद्वाज, छत्तीसगढ़ हाई स्कूल से योगेन्द्र देवांगन, श्याम विद्या मंदिर से सीमा ध्रुव, गीतांजली यादव एवं अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।