महासमुन्द
गंधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त
19-Feb-2023 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 फरवरी। महाशिवरात्रि पर विश्व प्रसिद्ध श्रीपुर सिरपुर के गंधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा चित्रोत्पला महानदी के तट पर सिरपुर स्थित है जो प्राचीन काल से दक्षिण कौशल की राजधानी के रूप विश्व विख्यात है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पुरातात्विक धरोहर सिरपुर एक समय में दानव राज बाणासुर की राजधानी हुआ करती थी। इसी स्थान पर बाणासुर ने अपनी घोर तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न किया था। लोक आस्था है कि इस पावन स्थली पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश एक साथ त्रिनाथ के नाम से प्रकट हुए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे