महासमुन्द

सिकासेर नहर परियोजना को लेकर पूर्व सीएम रमन से मिले महासमुंद के किसान
19-Feb-2023 2:14 PM
सिकासेर नहर परियोजना को लेकर पूर्व सीएम रमन से मिले महासमुंद के किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 फरवरी।
सिकासेर नहर परियोजना को लेकर महासमुंद के किसान पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से मिले।
मालूम हो कि सिकासेर जलाशय के अतिरिक्त बह जाने वाला पानी से खल्लारी, महासमुंद और पिथौरा के खेतों को सिंचित किया जा सकता है। इसकी मांग को लेकर किसानों के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विगत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डाँ रमनसिंह से मुलाकात कर सर्वेक्षण की प्रशासकीय स्वीकृति एवं इस योजना को बजट में जोडऩे के लिए आग्रह किया गया है। किसानों के प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाते हुये डा. रमनसिंह ने कहा है कि इस मुद्दे को मैं बजट सत्र में उठाऊंगा।

इस दौरान किसानों के प्रतिनिधि मंडल में जनपद अध्यक्ष बागबाहरा स्मिता चंद्राकर, परियोजना के नेतृत्व करता एवं सूत्रधार हितेश चंद्राकर, धरम दास साहू, तुलाराम चंद्राकर, खेमराज बघेल, मोती साहू, हेमंत सिन्हा, राजेश ठाकुर, रामनारायण शर्मा, बसंत सिन्हा, रविंद्र पटेल, प्रेम लाल यादव, प्रकाश चंद्राकर, मित्रभान पटेल, नारायण साहू, निर्भय नायक, घुरऊ पटेल, रामेश्वर चंद्राकर, चंद्रशेखर सिंह, कमल कौशिक आदि किसान उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट