महासमुन्द

माता खल्लारी प्रांगण में 21 जोड़ों सामूहिक विवाह
18-Feb-2023 5:44 PM
माता खल्लारी प्रांगण में 21 जोड़ों सामूहिक विवाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 फरवरी। माता खल्लारी के दिव्य प्रांगण में 21 जोड़ों सामूहिक कन्या विवाह आदर्श विवाह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजक जीवन उमा सिन्हा, अलका चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत, स्मिता चंद्राकर जनपद अध्यक्ष, योगेश्वर राजू सिन्हा भाजपा जिला उपाध्यक्ष थे। इसके लिए क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया था। जिसमें गरीब, निम्न, मध्यम वर्गीय परिवार के सदस्य अधिक थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदूलाल साहू पूर्व सांसद,पूनम चंद्राकर पूर्व राज्यमंत्री, निरंजन सिन्हा भाजपा नेता, अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, योगेश्वर राजू सिन्हा भाजपा जिला उपाध्यक्ष, स्मिता चंद्राकर जनपद अध्यक्ष, डिंपल ध्रुव, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता चंद्राकर बंटी शर्मा आदि थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से चंदूलाल साहू ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि खल्लारी विधानसभा में आदर्श 21 जोड़ों का विवाह संपन्न होने जा रहा है। गरीब मां-बाप के लिए परिवार के लिए एक वरदान हैं। हम आज फिजूलखर्ची चकाचौंध में फंसते जा रहे हैं जिससे शादी ब्याह में करोड़ों के खर्च करते हैं। किंतु आदर्श विवाह नि:शुल्क है आरै समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

अलका ने कहा कि हमें समाज के पुरातन अनुपयोगी परंपरा को त्याग कर नवाचार करना चाहिए। ऐसे कार्य करें जिससे समाज को एक नई सोच नई दिशा मिले। स्मिता चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। माता खल्लारी के प्रांगण से एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे सभी वर वधुओं को बधाई शुभकामनाएं।

इस अवसर पर आसपास के ग्रामवासी सहित महेंद्र भगवती सिन्हा, शुभम सिन्हा, नरेश खरे, लता साहू, चंद्रशेखर, मोहित साहू सहित हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट