महासमुन्द
चोरी की कबाड़ के साथ युवक हिरासत में
17-Feb-2023 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17फरवरी। जिले के पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर एनएच 353 ग्राम तेलीबांधा खल्लारी में चंद्राकर ढाबा के पीछे लोहे के कबाड़ बेचने के फिराक में युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी थाना खल्लारी क्षेत्र में लोहे की चोरी का माल खरीदी बिक्री वास्ते रखा था और ग्राहक तलाश रहा था।
पुलिस मुखबिर से खबर पाकर वहां पहुंची तो आरोपी पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद मेराज अहमद (35) धरसीवा रायपुर का बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी के लोहे का कबाड़ समान वजन लगभग 9 क्विंटल कीमती लगभग 36 हजार रुपए का सामान जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध थाना खल्लारी में धारा 41-14, 379 भादवि के तहत कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे