महासमुन्द
महासमुंद,17फरवरी। महासमुंद जिले के थाना सरायपाली का नाम बालिकाओं के सुरक्षा एवं सुधार कार्यक्रम अभियान हमर बेटी हमर मान के लिए गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। 6 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे, एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक ने कुटेला समेत 15 स्कूलों में बालिकाओं के कड़़े सुरक्षा एवं सुधारात्मक अभियान हमर बेटी हमर मान आभियान चलाया था। इसी क्रम में कुटेला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी आर के विज, स्कूल के स्टाफ, रोशना डेविड, अन्नू भोई, खंड शिक्षा अधिकारी श्री मांझी, डॉ. सुजाता पटेल उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में थाना प्रभारी आशीष वासनिक एवं स्टाफ को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड से नवाजा गया।
पुलिस ने चलाई कांबिंग गश्त अभियान
महासमुंद, 17फरवरी। गुरूवार को 16 फरवरी की रात पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे के सहयोग से महासमुंद शहर के सभी इलाकों में देर रात तक कांबिंग गश्त हुआ। इस दौरान 70 से अधिक जवान शहर की अलग-अलग गलियों में आधी रात तक भ्रमण करते रहे। देर रात तक गाडिय़ों में संदिग्ध रूप से घूमने वालों, गलियों चौक चौराहों में संदिग्ध गतिविधि करने वालों से पूछताछ कर वाहन जब्त किए गए।