महासमुन्द

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सतीश जग्गी हुए शामिल
15-Feb-2023 6:40 PM
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सतीश जग्गी हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 15 फरवरी। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने हर वर्ग की चिंता करते हुए ऐसी-ऐसी योजनाओं को मूर्तरूप दिया है, जिसके कारण गरीबों में, किसानों में, मजदूरों में, महिलाओं में खुशहाली देखने को मिल रहा है।

सतीश जग्गी ने खल्लारी विधानसभा के कोमा, बरबसपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल होते हुए सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक योजना बनाई है और प्रदेश की जनता इन योजनाओं से लाभान्वित हो रही है।

श्री जग्गी ने कहा कि आज मंहगाई सातवे आसमान पर पहुंच गया है मंहगाई से जनता की कमर टूट गई है पर केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार जनता की चिंता करने के बजाए अपने धनकुबेर मित्रों के तिजोरी भरने में जुटी हुई हैं।

श्री जग्गी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को हमें हर घर तक पहुंचाना है ताकि जनता समझ सकें कि हमारी सरकार आम लोगों के लिए काम करती है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद,एल्डरमैन विष्णु महानंद, मनोज गोयल, राजेश सोनी, पंकज हरपाल, देवनाथ साहू, फूल सिंह ध्रुव, उत्तम शर्मा, अशोक अग्रवाल, प्रतीक चंद्राकर, करताल नायक, बी आर माझी, डॉ. ज्ञान सिंह साहू, केवल यादव,जयंती चंद्राकर, सविता गोश्वामी,  सेवती ध्रुव, हरीश जैन, कृष्णा हरपाल, खूबीराम साहू आदि थे।


अन्य पोस्ट