महासमुन्द
स्कूल बसों की जांच, खामियां मिली, जुर्माना
15-Feb-2023 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 फरवरी। जिला परिवहन अधिकारी ने मंगलवार को महासमुंद के आस पास क्षेत्र में संचालित स्कूल, कॉलेज के बच्चों को लाने ले जाने वाले निजी वाहनों पर कार्रवाई की। जांच में दो वाहनों में फिटनेस व परमिट की वैधता समाप्त पाई गई। वहीं चार स्कूल बस निजी वाहन के रूप में पंजीकृत थी। जिन पर कार्रवाई की गयी। वहीं जांच के दौरान 6 वाहनों में वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण 30 हजार रुपए समन शुल्क का चालान किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की गाइड लाइन में परिवहन विभाग के निर्देशानुसार लगातार स्कूल बसों की जांच के साथ ही चालक, परिचालक के नेत्र परीक्षण के साथ उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे