महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15फरवरी। ग्राम पंचायत गोपालपुर में 45 लाख की लागत से पानी टंकी का निर्माण होने के साथ ही पाइपलाइन का विस्तारीकरण किया जाएगा। लघु वनोपज संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। निर्माण कार्य के बाद ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी सुलभ हो सकेगा।
मंगलवार को ग्राम पंचायत गोपालपुर में पानी टंकी निर्माण, पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य, अतिरिक्त कक्ष व रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लघु वनोपज संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर थे। विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, दामजी साहू मौजूद थे।
श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए अनेक योजनाएं ग्राम पंचायतों में संचालित किया है। इससे क्षेत्र के गांव को विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है।
सडक़, पानी, बिजली सहित सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं। बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर ने पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण की सौगात मिलने पर ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को घरों तक साफ पानी मिलने लगेगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास तभी होगा जब ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। इसी को ध्यान में रखकर विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, कांग्रेस के महामंत्री संजय शमा, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर व सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप सरपंच मोतिन ध्रुव, सहदेव ध्रुव, चंद्रशेखर साहू, देवेन्द्र सिंग ठाकुर, महेश निषाद, पवन निषाद, डायमंड साहू, मनोज कंवर, स्मिता ध्रुव, सावित्री ध्रुव, कल्याणी यादव, शीतल यादव, कुंती निषाद, कुमारी भारती, तुलसी साहू, मनोहर निषाद, श्यामलाल यादव, जितेंद्र निषाद, सालिग साहू, पंचराम साहू, विनोद यादव, कमलेश निषाद, खिलावन धनकर, कोमल साहू, अविनाश लाल, जावेद कुरैशी, फेरहु निषाद, रजऊ यादव, जगदीश निषाद, नकुल यादव, रामधीन ध्रुव, भागीरथी यादव, बृजलाल यादव, लेखराम चक्रधारी, लक्की सेन, गणेश राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।