महासमुन्द

नपा अध्यक्ष ने आने-जाने वाले लोगों को गुलाब भेंट की
15-Feb-2023 2:55 PM
नपा अध्यक्ष ने आने-जाने वाले लोगों को गुलाब भेंट की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 महासमुंद, 15 फरवरी।
पश्चिम सभ्यता में रमे लोगों को भारतीय सभ्यता का संदेश देने नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने नेहरू चौक पर आने जाने वाले लोगों को गुलाब भेंट की। 
इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जाति, धर्म के नाम पर नफ रत को फैलने से नहीं रोका गया तो अखंड भारत की पहचान हम खो देंगे। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर हिंसा फैल रही है जिसे हम सब को मिलकर रोकने का काम करना होगा। 

 


अन्य पोस्ट