महासमुन्द
हजरत सैय्यद जाकिर शाह का सालाना उर्स पाक नपाध्यक्ष ने चढ़ाई चादर, अमन-चैन की दुआ मांगी
13-Feb-2023 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 फरवरी। बावनकेरा में हजरत सैय्यद जाकिर शाह के सालाना उर्स पाक के मौके पर जियारत करने पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने क्षेत्र के लोगों के बीच अमन-चैन, सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं आपसी भाईचारा हमेशा बने रहने की दुआ मांगी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष के साथ उनके माता पिता, आरिश अनवर, लता कैलाश चंद्राकर सहित मुस्लिम जमात के पदाधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे