महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने किया बोर खनन का भूमिपूजन
13-Feb-2023 4:19 PM
नपाध्यक्ष ने किया बोर खनन  का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 फरवरी।
वार्ड नंबर 29 में स्थित सामुदायिक भवन में पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बोर खनन कार्य का भूमि पूजन किया। ग्रीष्मकालीन मौसम में पेयजल की संकट से जूझना न पड़े इसलिए नागरिकों की मांग पर वार्ड नंबर 29 में स्थित सामुदायिक भवन के पास नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पार्षदों की मौजूदगी में बोर खनन कार्य का भूमि पूजन किया। 

इस मौके पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि भू गर्भ से लोग बेतहाशा पानी का दोहन करने लगे हैं। इस गिरते भू जल स्तर को बनाए रखना आज बहुत बड़ी चुनौती भी है। जल संरक्षण करना भी अति आवश्यक हो गया है। जगह-जगह कांक्रीटीकरण सडक़ के कारण बरासती पानी जमीन के अंदर पहुंच नहीं पाता और इसके चलते वर्षा का पानी बह कर नदी नालों में चला जाता है। 

इस अवसर पर वार्ड पार्षद संदीप घोष, पवन पटेल, मंगेश टांकसाले, पूर्व पार्षद कपिल साहू, बादल मक्कड़, लता कैलाश चंद्राकर, समीर समदार, अजय विश्वास, मृत्युंजय बोस, समीर चौधरी, आरिश अनवर, सगनजोत सिंह सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट