महासमुन्द

शासन की योजनाओं को लेकर हाट-बाजारों-गांवों में पहुंच रही कला जत्था की टीम
13-Feb-2023 3:06 PM
शासन की योजनाओं को लेकर हाट-बाजारों-गांवों में पहुंच रही कला जत्था की टीम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 फरवरी।
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की आम जानता को जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में कलाकारों द्वारा बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण जानकारी जिले के विभिन्न हाट बाजार एवं बड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बीते सप्ताह से दिया जा रहा है। जिला जनसंपर्क अधिकारी एस आर पाराशर ने बताया कि कला जत्था का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य के बीच योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी सरल और सुलभ रूप से पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी पांचों विकासखंडों में दो कलाजत्था मंडलियों द्वारा हाट बाजारों एवं बड़े ग्रामीण क्षेत्र गांव मसलन खट्टी, पचेड़ा, भिलाईदादर कला, आरंगी, बड़े लोरम, सोनासिल्ली, बड़ेसाजापाली, भूकेल, कुदारीबाहरा, बरोंडाबाजार, बावनकेरा, सिनोधा, सिरपुर, पटेवा, परसाडीह, झारा, अछरीडीह, खैरझिटी, खट्टी, तेन्दूकोना, भिलाईदादर कला, भदरसी, कोसमी, कोमाखान, साल्हेभांठा, तुसदा, खुसरूपाली, लाफिनकला, कोसरंगी, कुकराडीह आदि में कलाकार राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसानों मजदूरों और गरीबों को न्याय, सुराजी गांव योजना, आपदा में सहायता, ब्याज मुक्त कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। 

इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण, इंदिरा वन मितान योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, नरवा गरवा घुरुवा बारी, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पौनी पसारी योजना, राम वन गमन पथ, मानस मंडली प्रोत्साहन योजना जैसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार महासमुंद जिले के विभिन्न विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आरोग्य जनकल्याण संस्था एवं मन के अंगना लोक कला समिति खरोरा कला जत्था टीम के कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुित के साथ दी जा रही हैं। जिसे ग्रामीणों का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।

 


अन्य पोस्ट